गत चैंपियन भारत को सडन डैथ में मात देकर मलेशिया फाइनल में
हॉकी : सेमीफाइनल में मलेशियाई टीम ने 7-6 से हराया
जकार्ता. भारत का 18वें एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी प्रतियोगिताता में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने पाने का सपना गुरुवार को मलेशिया के हाथों सडन डैंथ में दिल तोड़ने वाली हार के साथ टूट गया। भारत को मलेशियाई टीम ने सडन डैंथ म्रें 7-6 से पराजित कर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय में मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें दोनों टीमें 2-2 से बराबर रहीं । मुकाबला फिर सडन डैंथ में खिंच गया जिसमें एसवी सुनील के अपनी पेनल्टी चुकते ही मलेशिया ने जश्न मनाना शुरू कर दिया ।