केंद्र ने कहा , हजार साल से पिछड़े हैं एससी - एसटी
प्रमोशन में आरक्षण पर सुनवाई
नई दिल्ली. सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय पीठ ने सरकार से पूछा , आरक्षण को लेकर 12 साल पुराने फैसले की समीक्षा की जरूरत क्यों है ? अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा , एससी - एसटी को प्रमोशन में आरक्षण देना सही हैं या नहीं , हम इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते , लेकिन यह समुदाय हजार साल से जूझ रहा है । आज भी इन पर अत्याचार हो रहे हैं । वेणुगोपाल ने कहा , 2006 के नागराज फैसले पर पुनर्विचार की तत्काल जरूरत हैं । समुदाय पहले से ही पिछड़ा है इसलिए इन्हें आरक्षण देने की जरूरत नहीं हैं । सुप्रीम कोर्ट ने जून में कहा था , पीठ का फैसला आने तक प्रमोशन में आरक्षण जारी रहेगा । अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी ।