इ - कॉमर्स पर कठोर नियंत्रण से बढ़ेगा इंस्पेक्टर राज का खतरा

खत्म हो सकती है ऑनलाइन शॉपिंग 
नई दिल्ली. इ कॉमर्स क्षेत्र पर जरूरत से ज्यादा कठोर नियंत्रण इस क्षेत्र को खत्म कर सकता है और कीमतों पर सरकारी नियंत्रण से इंस्पेक्टरराज को बढ़ावा मिलेगा। यह आशंका देश में उद्योगों की प्रतिनिधि संस्था एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ  कॉमर्स  एंड  इंडस्ट्री (एसोचैम) ने जताई है ।  एसोचैम के सेक्रेटरी जनरल डी एस रावत ने कहा कि इ-कॉमर्स कंपनियों द्वारा उत्पादों पर छूट वाणिज्यि फैसला है और इसे कंपनियों पर ही छोड़ देना चाहिए ।