एपल से पहले एक खरब डॉलर की कंपनी बन सकती है अमेजॉन
दूनिया में सबसे धनी शख्स की कंपनी एक और कीर्तिमान बनाने के करीब
वांशिगंटन. अमेजॉन की बाजार पूंजी पहली बार बढ़कर 90200 करोड़ डॉलर (62.23 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई । अब उससे ऊपर सिर्फ एपल है जिसकी कुल बाजार पूंजी 93500 डॉलर (64.51 लाख करोड़ रुपए) है । अमेजॉन ने यह कीर्तिमान अपने सफर के 21वें साल में किया है । 26 जुलाई को अमेजॉन अप्रेल - जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी । नतीजों की घोषणा के बाद अमेजॉन की बाजार की पूंजी में और बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि बाजार के सकारात्मक रूख से उसके शेयर में उछाल आ सकता है और वह खरब वाली कंपनी बन सकती हैं ।