इजराइल ने खुद को घोषित किया यहूदी देश , विवादित कानून पास

संयुक्त येरुशलम राजधानी : अब अरबी आधिकारिक भाषा नहीं 
येरुशलम. इजराइल गुरुवार को यहूदी राष्ट्र घोषित हाक गया । संसद (नेसेट) ने विवादित ’ज्यूस नेशन बिल’ को कानूनी दर्जा दे दिया । इसके साथ अरबी से देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा भी छिन गया है । अब इजराइल की राजधानी अविभोजित येरुशलम होगी । दिसंबर में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड टं्रप ने येरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित किया था । उन्होंने अमरीकी दूतावास को भी तेल अवीव से येरुशलम ले जाने की बात कही थी । 1948 में अमरीकी राष्ट्रपति हैरी ट्रमैन पहले नेता थे जिन्होंने इजराइल को मान्यता दी ।