हर सामान पर एक ही दर से जीएसटी संभव नहीं : मोदी
कांग्रेस की मांग पर प्रधानमंत्री ने कहा - मर्सिडीज और दूध पर जैसा कर नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने रविवार को जीएसटी की पहली वर्षगांठ पर कर प्रणाली की तमाम आलोचनाओं का जवाब दिया । सभी उत्पादों पर एक समान कर की मांग खारिज करते हुए मोदी ने कहा कि मर्सिडीज और दूध पर एक ही दर से टैक्स नहीं लगाया जा सकता । एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने जीएसटी की केवल एक दर रखने की कांग्रेस की मांग पर सवाल उठाए ।