रोमांचक मुकाबले में होप ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर टाई कराया मैच
दूसरा वनडे : दोनों ही टीमों ने बनाया स्कोर, कोहली ने खेली नाबाद 157 रन की पारी
विशाखपत्तनम : भारम और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे पराकाष्ठा पर पहुंचने के बाद टाई छूटा। भारत ने छह विकेट पर 321 रन बनाए जबकि वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 321 रन बनाए। यह मुकाबला गजब के रोमांचक उतार-चढ़ाव से भरपुर रहा। वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए रन 14 रन चाहिए थे लेकिन उमेश यादव के इस ओवर में आखिरी गेंद के रोमांच पर मैच टाई समाप्त हो गया। विंडीज को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और शतकधारी शाई होप ने चौका मारकर मैच टाई कराया। भारत का यह 950वां वनडे था।