पावरलिफ्टिंग व तैराकी में जीते सिल्वर, चार ब्रॉन्च मेडल भी भारतीयों के नाम  

पैरा-एशियाई खेल : भारतीय खिलाड़ियों ने किया विजयी आगाज 
जकार्ता.  भारत के पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। इसी स्पधा में भारत के ही परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता । फरमान ने दूसरे प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक जीता। लाओस के लापोखडी पिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमायो । परमजीत ने तीसरे प्रयास में 127 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले भारतीय पुरुष बैंडमिन टीम ने टीम स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल में मेलेशिया के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा ।   
IBPS Clerk Free Online Test Series Available - Click Here
IBPS Clerk
Free Online Question Bank Available - Click Here