विराट और जडेजा के शतकों के बाद गेंदबाजों ने उखाड़े विंडीज के पैर 

राजकोट टेस्ट : भारत ने 649 रन पर घोषित की पारी, मेहमान ने 94 रन पर खोए 6 विकेट  
राजकोट. कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा के बेहतरीन शतकों की बदौलत पहली पारी को नौ विकेट पर 649 रन के भारी भरकम स्कोर घोषित करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने भी मेहमान वेस्टइंडीज पर कोई दया नहीं दिखाई और पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक उसके 94 रन पर छह विकेट उखाड़ दिए। वेस्टइंडीज के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने फीके साबित हुए और मेजबान टीम ने दूसरे दिन चायकाल से ठीक पहले 149.5 ओवर में नौ विकेट पर 649 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। विराट ने 139 रन की शतकीय पारी खेली और 24 सबसे तेज शतक बनाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए जबकि जडेजा ने नाबाद 100 रन बनाकर कॅरियर का पहला टेस्ट शतक अपने नाम किया।   
Railway Group 'D' Free Online Test Series Available - Click Here
Railway Group 'D'
Free Online Question Bank Available - Click Here