अमरीका देगा तकनीक,  चीन की हर पनडुब्बी पर होगी भारत की नजर

टू प्लस टू वार्ता  दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक 
नई दिल्ली : भारत और अमरीका ने गुरूवार को एक और अति महत्वपूर्ण सैन्य समझौते संचार अनुकूलता एवं सुरक्षा समझौता पर हस्ताक्षर किए । इस समझौते  के बाद अमरीका संवेदनशील सुरक्षा तकनीकें भारत को बेच सकेगा । अमरीका से यह सुविधा पाने वाला भारत पहला गैर .नाटो देश होगा । भारत इस तकनीक की मदद से चीन की पनडुब्बी की न सिर्फ रफ्तार पता चलेगी,  बल्कि लाइव वीडियो भी भारतीय सेना को मिलेंगें । दोनों देशो ने रक्षा मंत्रियो के बीच हॉटलाइन शुरू करने का निर्णय किया हैं ।