ओबीसी बिल राज्यसभा में भी पास एक भी वोट विरोध में नहीं पड़ा
सरकार की सफलता : कांग्रेस ने वापस लिए संशोधन
नई दिल्ली. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के राज्यसभा से पारित होते ही संसद से मंजूरी मिल गई । राज्यसभा में बिल के पक्ष में 156 वोट पड़े , जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा । प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बिल का समर्थन करते हुए अपने संशोधनों को वापस ले लिया । सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि बिल को लेकर राज्य सरकार के अधिकारों के हनन का आरोप गलत है । उन्होंने सफाई दी कि ओबीसी आयोग की सिफारिश राज्य सरकारों के लिए बंधनकारी नहीं होगी ।