विराट के शतक ने बचाया भारत का सम्मान , इंग्लैंड को मिली बढ़त

भारत की पारी 274 रन सिमटी, करेन ने झटके चार विकेट 
बर्मिघम. कप्तान विराट कोहली ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के बीच धैर्य, संयम और कौशल का बेजोड़ नमूना पेश करते हुए 149 रन की कप्तानी की जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर भारत का इंग्लैंड के दूसरे दिन गुरुवार को समान बचा लिया । भारत ने इंग्लैंठ के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सम्मान बचा लिया । भारत ने इंग्लैंड के 287 रन के जवाब में 274 रन बनाए । इंग्लैंड को पहली पारी में मात्र 13 रन की बढ़त हासिल हुई । इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए है और उसकी कुल बढ़त 22 रन की हो गई है ।