अमरीका को ड्रॉ पर रोक भारत प्लेऑफ में , रानी ने दागा गोल
महिला हॉकी विश्व कप
लंदन. कप्तान रानी रामपाल द्वारा दूसरे हाफ में किए गए अहम गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में अमेरिका को 1 - 1 से ड्रॉ पर रोककर विश्व कप के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया । भारत के तीन मैचों में दो अंक रहे और वह विश्व कप के क्वार्टर फाइनर दौर से बाहर हो गई । लेकिन अमरीका से ड्रॉ खेलकर वह अब प्लेऑफ के लिए खेलेगी । पूल - बीसे आयरलैंड छह अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची । वहीं इंग्लैंड के भी दो मैचों में दो अंक रहे और अ बवह भी प्लेआफ खेलेगी ।