दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस भी ’आप’ के साथ
सरकार का धरना
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने और उनके मंत्रियों के अनशन के बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आशंका ने गैर -भाजपा पार्टियों को और एकजुट कर दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंन्द्रबाबू नायडू व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी केजरीवाल का समर्थन दिया है।