सात बार की चैंपियन पुरुष टीम हारी महिलाएं स्वर्ण पदक से एक कदम दूर
ईरान ने रोका भारत का स्वर्णिम सफर , 28 वर्ष में पहली बार स्वर्ण पदक नहीं
जकार्ता. सात बार की चैंपियन और विश्व विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को एशियाई खेलों के 28 वर्षें के कबड्डी इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक से वचिंत रह गई । भारतीय टीम को गुरुवार को 18वें एशियाड के सेमीफाइनल में ईरान के हाथों 18-27 से पराजित हो कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । एशियाई खेलों में कबड्डी एकमात्र ऐसा खेल था जिसमें भारत का स्वर्ण पदक हमेशा सुनिश्चित माना जाता था लेकिन इस बार ईरान ने भारत को शर्मनाक पराजय का घूंट पिला दिया। भारत को ग्रुप मैच में भी कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था और सेमीफाइनल में उसे ईरान से शिकस्त मिली।