मुंबई इंडियंस की टीम में दिग्गजों की फौज, पर मुंबई बाहर होने के करीब

बेंगलुरू के हाथों 14 रन से शिकस्त मिलीए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब बचे सभी छह मैच जीतने होंगे 
सपोर्ट स्टाफ में दिग्गज खिलाड़ियों की फौज होने के बावजूद तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल से बाहर होने के कगार पर आ गई है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का मार्गदर्शन भी मुंबई को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 14 रन से हार झेलनी पड़ी।