पहल : लागू हो रहे हैं ट्राई के नए मानक, कंपनियों पर लगेगा भारी जुर्माना 
नई दिल्ली. बात के बीच में ही कॉल कटने (कॉल ड्रॉप) की बढ़ती सख्ती के नियम सोमवार यानी 1 अक्टूबर से लागू हो रहे है। भारतीय दूसरसंचार  विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नए मानकों में कॉल ड्रॉप होने पर मोबाइल ऑपरेटर कपंनियों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है । इसके अलावा इसमें कॉल ड्रॉप की परिभाषा में भी बदलाव किया गया है। साथ ही पहली बार ’डेटा ड्रॉप’ के लिए भी प्रावधान करते हुए कहा गया है कि महीने के प्लान में डाउनलोड में उभोक्ता को कम से कम 90 फीसदी समय तय स्पीड के तहत सर्विस मिलनी चाहिए।