एक - साथ चुनाव के विरोध में कांग्रेस , कहा मंशा राष्ट्रपति प्रणाली लाने की

सिंघवी बोले - एकतंत्र में बदल जाएगा लोकतंत्र
 

नई दिल्ली . कांग्रेस ने एक देश , एक चुनाव का खुला विरोध किया है । पार्टी ने कहा कि यह परोक्ष रूप से राष्ट्रपति प्रणाली की ओर देश को ले जाने का प्रयास है। पार्टी ने एक साथ चुनाव की सोच , को संविधान पर जहर बुझे तीर जैसा प्रहार बताया है । पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को कहा है कि एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव से लोकतंत्र एकतंत्र में बदल जाएगा । सिंघवी ने कहा कि मोदी सरकार का प्रयास संवैधानिक दुराग्रह है और इससे लोकतंत्र को धक्का पहुंच सकता है ।