कच्चे तेल के साथ ही कोयले, सोने, इस्पात का आयात बढ़ने से खर्च हो रही विदेशी मुद्रा
नई दिल्ली. गिरता रुपया, चढ़ते तेल के भाव और घटता विदेशी मुद्रा भंडार एक दूसरे से जुड़ी ये तीनों बातें देश की अर्थव्यवस्था और विŸाय स्थिति के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। देश के आयात बिल में ही रही बढ़ोतरी से रुपए पर बढ़ते दबाव में यूं तो कच्चे तेल की बढ़ती किमतों की खासी बड़ी हिस्सेदारी है, पर तेल के अलावा भी कई चीजों के आयात में बीते वर्षों में भारी बढ़ोतरी (मूल्य आधारित) हुई है। इस आयात के लिए विदेशी मुद्रा खर्च किए जाने से रुपए पर दबाव बढ़ा है, जिससे रुपया कमजोर होता जा रहा है।