एक खुशखबरी अब नीट की परीक्षा नहीं होगी ऑनलाइन। अब साल में एक ही बार होगा एग्जाम
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद नीट मेडिकल (NEET) और डेंटल प्रवेश परीक्षा साल में दो बार और केवल ऑनलाइन मोड में कराने का विचार छोड़ दिया है। पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने घोषणा की थी कि नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) साल में दो बार राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य का आयोजन करेगी। उन्होंने घोषणा की थी कि एनटीए द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट , नीट यूजी ,जेइइ मेन ,सीएमएटी और सीपीएटी की परीक्षा का शेड्यूल
यूजीसी ने (UGC NET) : यूजीसी नेट की परीक्षा 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होगी। उम्मीदवार परीक्षा के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नेट की परीक्षा का रिजल्ट 10 जनवरी 2019 को जारी कर दिया जाएगा।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) : इस बार नीट की परीक्षा लिखित होगी। उम्मीदवारों को पेन और पेपर के साथ परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार नीट की परीक्षा के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर 2018 के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नीट की परीक्षा 5 मई 2019 को होगी। इस परीक्षा क रिजल्ट 5 जून को जारी किया जाएगा।
जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन.मेन (JEE Main) : JEE Main1 की परीक्षा 6 से 20 जनवरी 2019 और JEE Main 2 की परीक्षा 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 के बीच होगी।
All UGC NET Exam Online Test Package , Free Online Test Series and Online Question Bank Available in Toppersexam.com : Click Here
JEE Main Exam Online Test Package Available - Click Here
JEE Main Exam Free Online Question Bank Available - Click Here
JEE Main Exam Online Previous Year Papars Available - Click Here