पहली बार तकनीकी संस्थान में एमबीबीएस
आईआईटी खड़गपुर ने ही 2019 से एमबीबीएस कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। यह देश का पहला तकनीकी संस्थान होगा, जो मेडिकल कोर्स की शुरुआत करेगा। पहले बैच में 50 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। कैंपस में 400 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा। हालांकि इसके लिए संस्थान को मेटिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति लेना बाकी है। संस्थान के अनुसार छात्रों को प्रवेश देने के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह कोर्स संचालित करने का मुख्य कारण स्थानीय मरीजों को सुविधाएं मुहैया करना और इस क्षेत्र में तकनीकी विकास शामिल करना है।