📚 Exam by Category
▾
Defence Exams · Notification

AFCAT 1 Notification 2027 – Application Dates, Age Limit & Selection Process

On 14th November 2026, Time : 18:24:44 Entered By : Nikita Sharma

<< Back

AFCAT 1 Notification 2027 – Application Dates-

दोस्तों नमस्कार आज हम बात करेगे AFCAT 1 Notification 2027 के बारे में। भारतीय वायु सेना ने AFCAT 01/2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये नोटिफिकेशन जनवरी 2028 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है। जो युवा वायु सेना में ऑफिसर बनना चाहते है उनके लिए ये बहुत अच्छा मौका है। फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी दोनों में वैकेंसी है।
आवेदन की तारीख बहुत महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है और आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 रात 11:30 बजे तक है। आप afcat.edcil.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हो। फॉर्म भरने में देर मत करना क्योंकि लास्ट डेट के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आवेदन फीस 550 रुपये प्लस जीएसटी है लेकिन NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री वाले को फीस नहीं लगती।
उम्र सीमा की बात करें तो कोर्स शुरू होने की तारीख 1 जनवरी 2028 के हिसाब से गिनी जाती है। फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्र 20 से 24 साल होनी चाहिए। यानी जन्म तारीख 2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। अगर आपके पास वैलिड DGCA कमर्शियल पायलट लाइसेंस है तो उम्र 26 साल तक हो सकती है। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों के लिए उम्र 20 से 26 साल है। जन्म तारीख 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 तक होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता भी चेक कर लो। फ्लाइंग ब्रांच के लिए ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत मार्क्स चाहिए और 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स में कम से कम 50 प्रतिशत। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के लिए इंजीनियरिंग डिग्री 60 प्रतिशत के साथ चाहिए। नॉन टेक्निकल में ग्रेजुएशन 60 प्रतिशत से होनी चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी अप्लाई कर सकते है लेकिन बैकलॉग नहीं होना चाहिए और डिग्री समय पर पूरी करनी होगी।
वैकेंसी लगभग 284 बताई गई है। फ्लाइंग में कुछ सीट, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल में ज्यादा और नॉन टेक्निकल में भी अच्छी संख्या है। NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री भी साथ में चल रही है।
अब चयन प्रक्रिया समझ लो। पहले ऑनलाइन परीक्षा होती है जो AFCAT कहलाती है। 100 सवाल होते है 300 मार्क्स के और समय 2 घंटे का मिलता है। सब्जेक्ट जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड मिलिटरी एप्टीट्यूड है। सही जवाब पर 3 मार्क्स और गलत पर 1 मार्क कटता है। टेक्निकल ब्रांच वाले को EKT भी देना पड़ता है।
परीक्षा पास करने के बाद AFSB इंटरव्यू होता है। AFSB में स्टेज 1 और स्टेज 2 होता है। स्टेज 1 में OIR टेस्ट और PP&DT होता है। स्टेज 2 में साइकोलॉजी टेस्ट, GTO टास्क और पर्सनल इंटरव्यू होता है। फ्लाइंग ब्रांच वाले को CPSS भी देना पड़ता है। उसके बाद मेडिकल परीक्षा होती है और फिर मेरिट लिस्ट बनती है।
परीक्षा की तारीख 31 जनवरी 2027 रविवार को तय हुई है। एडमिट कार्ड 27 जनवरी 2027 से डाउनलोड हो सकेगा। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा। रिपोर्टिंग समय पहले का होगा इसलिए समय से पहुंचना।
तैयारी कैसे करें ये बहुत महत्वपूर्ण है। रोजाना पढ़ाई का टाइम टेबल बना लो। जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स रोज पढ़ो। इंग्लिश के लिए ग्रामर और वोकेबुलरी प्रैक्टिस करो। मैथ्स के बेसिक क्वेश्चन बार बार सॉल्व करो। रीजनिंग में स्पीड बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट दो।
अगर आप सही तरीके से तैयारी करना चाहते हो तो Toppersexam.com पर जरूर जाओ। वहां AFCAT के लिए अपडेटेड स्टडी मटेरियल, मॉक टेस्ट, प्रीवियस ईयर पेपर और नोट्स मिल जाएंगे। Toppersexam.com पर प्रैक्टिस करके आप अपना स्कोर अच्छे से सुधार सकते हो। बहुत से छात्र Toppersexam.com की मदद से AFSB तक पहुंच रहे है। आप भी वहां रजिस्टर करके तैयारी शुरू कर दो।
फॉर्म भरते समय सारी डिटेल्स सही भरना। फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करना। आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। आवेदन के बाद प्रिंट निकाल के रख लेना।
AFSB की तैयारी भी साथ साथ करो। कम्युनिकेशन स्किल सुधारो। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर ध्यान दो। फिजिकल फिटनेस भी रखो क्योंकि मेडिकल स्टैंडर्ड सख्त होते है।
कोर्स एयर फोर्स अकादमी दंडीगल हैदराबाद में जनवरी 2028 से शुरू होगा। शॉर्ट सर्विस कमीशन और कुछ जगह परमानेंट कमीशन भी मिल सकता है। सैलरी और सुविधाएं बहुत अच्छी है।
अभी आवेदन की लास्ट डेट नजदीक आ रही है इसलिए जल्दी फॉर्म भर लो। परीक्षा की तैयारी को गंभीरता से लो। Toppersexam.com से मॉक टेस्ट देते रहो ताकि परीक्षा का अनुभव हो जाए। समय प्रबंधन सीखो और नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखो।
सभी योग्य छात्र इस मौके को हाथ से मत जाने दो। वायु सेना में सेवा करना गर्व की बात है। सही दिशा में मेहनत करो और अपना सपना पूरा करो। Toppersexam.com पर जाकर अभी से तैयारी शुरू कर दो। वहां आपको परीक्षा पैटर्न के अनुसार कंटेंट मिलेगा जो बहुत मदद करेगा।
FAQs
Q1. AFCAT 1 2027 का आवेदन कब से कब तक है?  
आवेदन 12 नवंबर 2026 सुबह 11 बजे से 11 दिसंबर 2026 रात 11:30 बजे तक afcat.edcil.co.in पर है।
Q2. AFCAT 1 2027 में उम्र सीमा क्या है?
  

फ्लाइंग ब्रांच 20 से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी 20 से 26 साल (1 जनवरी 2028 के हिसाब से)।
Q3. AFCAT 1 2027 परीक्षा कब होगी?
  

परीक्षा 31 जनवरी 2027 रविवार को होगी।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या है?  
ऑनलाइन परीक्षा, AFSB इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और फिर मेरिट लिस्ट।
Q5. तैयारी के लिए बेस्ट जगह कौन सी है?  
Toppersexam.com पर मॉक टेस्ट, नोट्स और प्रीवियस पेपर उपलब्ध है।

Related Posts

AFCAT 1 Notification 2027 – Application Dates, Age Limit & Selection Process
On 14th November 2026 , Time : 18:24:44 in [Notification]
Complete information regarding the AFCAT 1 2027 notification, including application dates, age limits, the selection process, and exam details. Best p… Read more ....
AFCAT Commissioned Officer Recruitment 2027 for 284 Posts
On 12th November 2026 , Time : 16:36:28 in [Recruitment - Vacancy]
Indian Air Force Indian Air Force for 284 posts under Commissioned Officer Posts. AFCAT Commissioned Officer has been released Date 12th November 2026… Read more ....
Assam Rifles Technical and Tradesman Recruitment 2026 for 354 Posts
On 12th November 2026 , Time : 16:08:40 in [Recruitment - Vacancy]
Assam Rifles for 354 posts under Technical and Tradesman Posts. Assam Rifles Technical and Tradesman has been released Date 15th November 2026 to 14th… Read more ....
Indian Coast Guard Navik DB Exam Pattern 2026 – Complete Guide
On 05th November 2026 , Time : 16:53:56 in [Exam Pattern]
Master the Indian Coast Guard Navik DB exam pattern for 2026. Get full details on subjects, marks, selection process, and expert tips. Start preparing… Read more ....

About Author

AuthorNikita Sharma

Leave a comment