सिकन्दरा

सिकन्दरा  में  आगरा  से  कुछ  दूरी  पर  स्थित  मुगल  शासक  अकबर का  मकबरा  हैं । इस  मकबरे  का  निर्माण  1605 - 1613 ई. के  दौरान  हुआ ।  मकबरे  का  निर्माण  स्वंय  अकबर  ने  आरम्भ  कराया  था । यह  हिन्दू, ईसाई, इस्लामिक, बौद्ध एवं  जैन  कला  का  सर्वोतम  मिश्रण  हैं । मकबरे  में  चार  कोनों  पर  तीन  मंजिली  मीनारें  हैं, जिन  पर  संगमरमर  का  काम  हुआ  हैं । मकबरे  के  चारों  ओर  खूबसूरत  बगीचा  हैं, जिसके  बीच  बरादी  महल  हैं । यह  मकबरा  पाँच  मंजिला  हैं, जो  आज  भी  अत्यन्त  सुन्दर  दिखाई  देता  हैं ।