सिटी पैलेस उदयपुर
यह पैलेस राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित हैं, जिसका निर्माण राजा उदयसिंह द्धितीय के समय ( 16वीं शताब्दी में ) शुरू हुआ । यह पैलेस लगभग 400 वर्षो तक 22 राजाओं द्धारा बनवाया गया भवनों का समूह पिछोला झील के किनारे एक पहाड़ी की चोटी पर बना हैं । यह भवन समूह आन्तरिक संरचना में दरबार हॉल, दिलखुश भवन, छोटी चित्रशाली चीनी चित्रशाली, कृष्णा विलास लक्ष्मी विलास चौक, रंग भवन, मानक महल, फतेह प्रकाश पैलेस, मोर चौक, बड़ी महल ( गार्डेस पैलेस ) अमर विलास, शीश महल, भीम विलास, म्युजियम हैं । परिसर में प्रवेश करने के लिए "त्रिपोलिया गेट" हैं । इस भवन समूह को पर्यटन के लिए आकर्षण का केन्द्र माना जाता हैं ।