स्कॉलरशिप
इंडिया हाई अचीवर्स स्कॉलरशिप, 2017

किसके लिए - छात्र, जो शैक्षिक सत्र सितंबर 2017 में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन की कोवेंट्री यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके हैं।

योग्यता - प्रथम श्रेणी में 12वीं पास करने वाले छात्र, जो अतिरिक्त पाठ्यक्रम में सक्रिय हों।

राशि - छात्रों को 2,000 पाउंड तक की ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।
अंतिम तिथि - 30 जून, 2017