WBHRB Staff Nurse Recuirment 2019
(WBHRB स्टाफ नर्स भर्ती 2019)
(WBHRB स्टाफ नर्स भर्ती 2019)
पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड में स्टाफ नर्स के 8 हजार से ज्यादा पदो के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंतर्गत स्टाफ नर्स के लिए कुल 8159 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई 2019 से शुरू हो चुकी हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2019 हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल, भारतीय नर्सिंग परिषद मान्यता प्राप्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएसई नर्सिंग, पोस्ट बीएसई नर्सिंग कोर्स जरूरी। परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल में कहीं भी नियुक्ति दी जा सकती हैं।
योग्यता व परीक्षा शुल्क :-
स्टाफ नर्स, जीएनएम पद के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविघालय, राज्य बोर्ड से बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग होना चाहिए और स्टेट या सेंट्रल मिडवाइफरी में रजिस्टर्ड होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास बंगाली या नेपाली भाषा का नॉलेज भी जरूरी हैं। नर्सिंग में डिग्री होना अनिवार्य हैं। जनरल व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 210 रूपए निर्धारित किया गया हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7,100 से 37,600 रूपए पे-स्केल के मुताबिक सैलेरी मिलेगी। अनुभवी और इस पेशे में पहले से कार्यरत कार्मिक को प्राथमिकता मिलेगी।
उम्र सीमा व आरक्षण :-
इप पदो पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 39 साल निर्धारित की गई। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट का प्रावधान हैं ।
परीक्षा पैटर्न :-
उम्मीदवारों का सलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पश्चिमी बंगाल के बारे में गहन अध्ययन लाभकारी होगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य में ही नियुक्ति दी जाएगी।
29.07.2019- हैं आवेदन की अंतिम तिथि। इसके बाद किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
19.07.2019- से इन सभी पदो के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा कराने की शुरूआत हो चुकी हैं।