UPSSSC Recruitment 2019 (UPSSSC भर्ती 2019)

20 जुलाई, 2019 शनिवार है आवेदन करने की अंतिम तिथि। आवेदन मे किसी संशोधन के लिए 7 दिन मिलेंगे। 
उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 सरकारी विभागों मे कनिष्ठ सहायक के 1 हजार 186 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई हैं। आवेदन में किसी तरह का संशोधन 27 जुलाई तक किया जा सकेगा। 
जरूरी योग्यता -
इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। इसके साथ ही ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 
परीक्षा पैटर्न व पद वर्गीकरण -
कम आवेदन आने पर उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन और आवेदन अधिक आने पर परीक्षा ऑनलाइन ली जा सकती है। ध्यान रखें कि कुल 1186 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसमें जनरल के 659 पद, ओबीसी के 282, एससी के 216 और एसटी के 29 पदों का वर्गीकरण किया गया है।
क्या होगा परीक्षा शुल्क - 
अनारक्षित (सामान्य) व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 185 रूपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति की फीस 95 और व दिव्यांगजनों के लिए 25 रूपए परीक्षा शुल्क होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था होगी।