South Indian Bank Clerk Recruitment 2019
(साउथ इंडियन बैंक क्लर्क भर्ती 2019)
(साउथ इंडियन बैंक क्लर्क भर्ती 2019)
बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर। साउथ इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी क्लर्क की भर्ती के लिए योग्य और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 385 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां नॉर्थ और साउथ जोन के लिए विभिन्न राज्यों में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून, 2019 तक ही आवेदन कर सकते थें।
क्या होगा एग्जाम पैटर्न :-
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में रीजनिंग एंड कम्प्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज, इकोनॉमी, बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश भाषा, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
आवश्यक योग्यता :-
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविघालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टॉइम बैचलर डिग्री प्राप्त हो। चयनित उम्मीदवार को 11,765 से 31,540 के मध्य सैलेरी व अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुडूचेरी, तमिलनाडू और तेलंगाना राज्यों में ही नियुक्तियां दी जाएंगी।
परीक्षा शुल्क :-
उम्मीदवारों की उम्र 30 जून 2019 तक अधिकतम 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी कि उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 1993 से पहले और 30 जून 2000 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांगों को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी।