Patna High Court Personal Assistant Recruitment 2019
(पटना हाइकोर्ट 131 पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 219)
(पटना हाइकोर्ट 131 पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 219)
पटना हाइकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 131 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर नियुक्तियां सीधी भर्ती के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2019 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे।
सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड किए जाने वाले फोटो की साइज अधिकतम 40 केबी में होना चाहिए। सिग्नेचर का साइज अधिकतम 10 केबी और दस्तावेजों का साइज अधिकतम 50 केबी में होना चाहिए।
चयन का आधार और परीक्षा शुल्क :-
योग्य उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग स्किल टेस्ट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 700 रूपए आवेदन शुल्क रखा गया है जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रूपए परीक्षा शुल्क चुकाना होगा। इनके अलावा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 175 रूपए देय होगा।
ऑनलाइन आवेदन :-
11 जून, 2019-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख।
22 मई, 2019-से शुरू हो गई थी आवेदन की प्रक्रिया।
योग्यता :-
मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर अथवा समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इन पदों पर लॉ से ग्रेजुएट करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
Patna HC Personnel Assistant Exam Free Online Test Series Available - Click Here
Patna HC Personnel Assistant Exam Free Online Question Bank Available - Click Here