Job Opportunities in Agriculture Field
(कृषि क्षेत्र में नौकरी के अवसर)

अगर आपको खेती-बाड़ी में रूचि है तो कृषि के क्षेत्र में सफल कॅरियर बना सकते हैं। जानते हैं रोजगार से जुड़े विकल्पों को-
इन दिनों एग्रीकल्चर और इससे जुड़े सेक्टर्स में युवाओं की भारी डिमांड है। युवा चाहें तो सरकारी या प्राइवेट जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वे खुद का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। कृषि में रोजगार के कई अवसर हैं। कृषि में डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी की डिग्री लेकर कॅरियर बनाया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ कॅरियर ऑप्शनस के बारे में-
कृषि की पढ़ाई :-
कृषि की शिक्षा कॉलेज लेवल पर ही शुरू हो जाती हैं। कुछ स्कूलों में कृषि विषय पढ़ाया जाता है। इसके लिए छात्रों को बॉयोलोजी, कैमिस्ट्री और एग्रीकल्चर विषय को चुनना होता है। 12वीं कक्षा के बाद कृषि महाविघालयों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। 
कृषि पर्यवेक्षक :-
कृषि पर्यवेक्षक के लिए 10+2 में कृषि से पास होना जरूरी हैं। हर दो से तीन ग्राम पंचायतों में एक कृषि पर्यवेक्षक होता है। कृषि पर्यवेक्षकों के पद पर सीधी भर्ती परीक्षा के जरिए रिक्रूट किया जाता है।
पशुधन सहायक अधिकारी :-
10+2 के बाद पशुधन सहायक डिप्लोमा कर सकते हैं। इस डिप्लोमा के बाद सरकार में पशुधन सहायक के पदों पर नौकरी की जा सकती है। कृषि पंचायत में एक पशुधन सहायक होता हैं।
अनुसंधान के क्षेत्र में :-
यदि रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते है तो उन्हें स्नातकोत्तर डिग्री लेनी होती है। इसमें छात्र प्लान्ट फिजियोलॉजी, प्लान्ट बायोलॉजी जैसे 20 से अधिक विषयों में से एक विषय चुन सकता हैं।
प्राइवेट सेक्टर में जॉब :-
अगर कोई व्यक्ति कृषि स्नातक है तो वह प्राइवेट सेक्टर में मार्केटिंग ऑफिसर, सेल्स डवलपमेंट ऑफिसर, बैंक में एग्रीकल्चर डवलपमेंट ऑफिसर की पोस्ट पा सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में फॉर्म मैनेजर, टेक्नीकल एग्रीकल्चर असिस्टेंट की जरूरत होती हैं। विदेशी कंपनियां भी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स को हायर करती हैं। इसमें इंग्लिश की अनिवार्यता नहीं होती, बल्कि लोकल भाषा का ज्ञान जरूरी होता है।
हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर :-
कृषि से जुड़े विषय में हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर का प्रशिक्षण होता हैं। इससे स्वयं की नर्सरी खोली जा सकती हैं। यदि आवेदक कृषि स्नातक है तो उसे रोजगार के लिए बैंकों से ऋण सुविधा भी मिलती है। सरकार अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान करती है।