GPSC Recruitment 2019
(जीपीएससी मेडिकल ऑफिसर्स भर्ती 2019)
(जीपीएससी मेडिकल ऑफिसर्स भर्ती 2019)
गुजरात लोकसेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर्स के 1 हजार 619 पदों पर योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती गुजरात मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस के तहत विभिन्न अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग में होंगी। कॅरियर के साथ सेवा का भाव रखने वाले आवेदक इन पदो ंके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण का लाभ केवल गुजरात के मूल निवासियों को मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2019 निर्धारित की गई हैं।
जरूरी योग्यता :
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविघालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हो। इंडियन या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण हो। नियुक्ति के समय गुजरात मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराना होगा। कंप्यूटर पर काम करने की बेसिक जानकारी हो। साथ ही हिंदी या गुजराती भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी।
31 जुलाई, 2019- निर्धारित की गई है, सभी पदो ंके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख।
35 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा हैं इन पदो के लिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट।
एग्जाम पैटर्न :-
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और गुजराती भाषा में होगा। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। इसमें दो प्रश्पपत्र होंगे। दोनों 200-200 अंक के हांगे। प्रत्येक को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे होगा चयन :-
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपए परीक्षा शुल्क देना होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को भी इतना ही शुल्क भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन हो सकेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 53,100 से 1 लाख 67 हजार 800 रूपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।