ESIC Recruitment 2019 (ESIC में 2000 पदों पर भर्ती)

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) और स्टेनोग्राफर के पदो के आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक उम्मीदवार 2 हजार 258 पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार 15 अप्रेल से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
योग्यता :-
यूडीसी के पदो ंके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुशन पास होना आवश्यक है, जबकि स्टेनोग्राफर पद के लिए अच्छे अंको के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके बाद ही आवेदन किया जा सकता है। साथ ही स्टेनोग्राफर पदो ंके लिए उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 80 होनी चाहिए। सभी पदों के लिए आवेदको की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की है। 
आयु सीमा :-
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2019 तक 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इस बीच आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 500 रुपये और एसटी, एससी, दिव्यांगजन और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी।
परीक्षा पैटर्न :-
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में अपर डिवीजन क्लर्क पद पर 1772 और स्टेनोग्राफर पदों पर 486 उम्मीदवारों को देश में कहीं भी नियुक्ति दी जा सकती है।