DRDO Recruitment 2019
(DRDO भर्ती 2019)

30 अगस्त, 2019 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार। 
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेंटर ने साइंटिस्ट ’बी‘ और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के 290 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां डीआरडीओ, डिपार्टमेंट ऑफ सांइस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (एडीए) गेलिअम आर्सेनिड एनेबलिंग टेक्नोलॉजी सेंटर (जीएईटीईसी) के इन चार संस्थानों के लिए होंगी। आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त, 2019 से शुरू हो चुकी हैं। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2019 निर्धारित की गई हैं। 
चयन प्रक्रिया -
आवेदकों की स्क्रीनिंग गेट कॉर्ड 2017-18-19 के आधार पर की जाएगी। इसके बाद चयनित आवेदकों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिन पदो के लिए गेट आवश्यक नहीं हैं उनकी स्क्रीनिंग संबधित विषय के अंकों के आधार पर होगी। चयनितों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 
शुल्क -
सामान्य और ईडब्ल्यूएस ओबीसी वर्ग के लिए 100 रूपए परीक्षा शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं होगा। गैर आरक्षित वर्ग (सामान्य वर्ग) द्वारा शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता हैं।