Data Sciences Courses in India
(डेटा सांइस कोर्स)
(डेटा सांइस कोर्स)
तकनीक की दुनिया तेजी से बदल रही हैं। इस फील्ड में खासकर डेटा साइंटिस्ट प्रोफेशनल की डिमांड पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौघोगिकी मंत्रालय के अनुसार 2018 में देश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के तहत डेटा साइंटिस्ट सहित डेटा से जुड़े करीब पांच लाख विशेषज्ञों की मांग है, जो 2021 तक बढ़कर 7.5 लाख से ज्यादा हो जाएगी। जबकि मांग की तुलना में देश में महज 1.44 लाख कुशल प्रोफेशनल्स मौजूद हैं।
योग्यता -
डेटा साइंटिस्ट बनने के लिए मैथ्स के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, अप्लाइड सांइस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बिजनेस की गहरी समझ जरूरी हैं। उसे इस आधार पर डेटा उपलब्ध कराना होता है। साथ ही एमबीए की डिग्री वाले लोगों को अहमियत मिलनें लगी हैं।
प्राइवेट-सरकारी क्षेत्र में मौके -
इस फील्ड में आप डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट, सीनियर इंफॉर्मेशन एनालिस्ट, डेटा ऑफिसर, सॉफ्टवेयर टेस्टर, सपोर्ट एनालिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर कॅरियर बना सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में जॉब के मौके हैं।
संस्थान करवाते हैं कोर्सेज -
आपको विभिन्न कंपनियों में एडवांस्ड एनालिटिक्स और ऑप्टिमाइजेशन कंसल्टेंट, डेटा एनालिटिक्स और डेटा मैनेजर या साइंटिस्ट के तौर पर अपनी कुशलता को दिखाने का अवसर मिल सकता हैं। इसकी स्टडी के लिए आप इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीटयूट, कोलकाता, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरू, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर, इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद की ओर रूख कर सकते हैं।