Career In Yoga: Courses, Scope, Jobs (कैरियर इन योग : स्कोप)

मौजूदा तौर में लोग स्वास्थ्य के प्रति पहले से कही अधिक जागरूक हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते खतरे ने भी इस जागरूकता के बढ़ने में अपना योगदान दिया हैं। ऐसे में फिट रहने के लिए जो विकल्प लोगों के सामने हैं, उनमें योग ने अपना एक खास स्थान बनाया हैं। यही वजह है कि केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय योग में अब कॅरिअर के जुड़े अवसरों की कोई कमी नहीं हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसकी महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मान्यता प्रदान की हैं। ऐसे में अगर आप भी एक ऐसा कॅरिअर क्षेत्र चुनना चाहते है जहां वेल्थ के साथ-साथ आपको हेल्थ भी मिलें तो योग का फील्ड चुन सकते हैं। इस फील्ड में कई कॅरिअर ऑप्शंस, कोर्सेज व स्कोप तो मौजूद हैं ही, आप इसमें पार्ट टाइम या फुल टाइम प्रोफेशनल के तौर पर काम करके भी आगे बढ़ सकते हैं। योग करने से मन खुश रहता है और स्वास्थ्य भी सही बना रहता हैं। योग हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योकि ये हमारे स्वास्थ्य को तो ठीक रखता ही हैं साथ ही इसके जरिए हम अपना कॅरिअर भी बना सकते हैं।
कोर्सेज -
इस क्षेत्र में कई डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज उपलब्ध हैं। आप ग्रेजुएशन के लिए बीए ;योग फिलोसॉफीद्ध या यूजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन जैसे बैचलर कोर्सेज व पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एमए इन योग या पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी जैसे कोर्सेज के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा इस फील्ड मे कई सर्टिफिकेट कोर्सेज भी उपलब्ध हैं।
योग स्टूडियो ओनर/मैनेजर -

यह योग और बिजनेस का एक अच्छा मिश्रण हैं जो एक या अधिक रूम्स में योग का प्रशिक्षण देते हैं। एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर आप योग-स्टूडियो शुरू कर सकते हैं या किसी स्टूडियो मे मैनेजर या प्रशिक्षक के तौर पर भी कार्य कर सकते हैं।
योग फेस्टिवल ऑर्गनाइजर -
योग फेस्ट आयोजक बनकर आप योग को इवेंट्स से जोड़ सकते हैं। इन फेस्टिवल्स में कुछ दिन तक विभिन्न प्रकार के योग, डाइट प्लांस व एक्टिविटीज की सुविधाएं दी जाती हैं। कुछ फेमस फेस्टिवल्स हैं इंटरनेशनल योग फेस्टिवल, ऋषिकेश, 3एचओ योग फेस्टिवल, यूरोप और बाली रिपरिट फेस्टिवल, इंडोनेशिया। 
योग रिसर्चर -
दुनिया में योग के शारीरिक व मानसिक प्रभावों को लेकर कई शोध किए जा रहे हैं। डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों पर वैज्ञानिक इसके असर की जांच कर रहे हैं। साइकोलॉजी व फिजियोलॉजी जैसे क्षेत्रों में रिसर्चर्स की खासी डिमांड हैं।
योग थैरेपिस्ट -
अब तक हुए शोधों से कई साइकोलॉजिकल व फिजिकल थैरेपी प्रोग्राम्स डिजाइन किए गए हैं जिनमें योग व मेडिटेशन की अहम भूमिका हैं। ऐसे में आप हेल्थ सेंटर्स व रिहेबिलिटेशन क्लिनिक्स में कार्य करने के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस भी शुरू कर सकते हैं। 
कॅरिअर ऑपर्च्युनिटीज -
आप योग प्रशिक्षक, असिस्टेंट आयुर्वेदिक डॉक्टर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के तौर पर कॅरिअर बनाने के अलावा योग व प्राकृतिक चिकित्सा में रिसर्च कर सकते हैं या थैरेपिस्ट के तौर पर भी कार्य कर सकते हैं। आपको रिजॉर्ट्स, जिम्स, स्कूल्स, हेल्थ सेंटर्स, स्पाज, हाउसिंग सोसाइटीज और बड़े ऑर्गनाइजेशंस में जॉब्स मिल सकती हैं। टीवी चैनल्स के साथ ही लोग निजी तौर पर भी योग प्रशिक्षकों को हायर करते हैं, साथ ही आप टूरिस्ट्स के लिए योग विशेषज्ञ बनकर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट का रास्ता भी चुन सकते हैं।
योग इंस्ट्रक्टर -
एक अनुमान के मुताबिक देश में करीब दो लाख योग प्रशिक्षक हैं जबकि मार्केट में तकरीबन पांच लाख प्रशिक्षकों की डिमांड हैं। इसे देखते हुए आप पार्ट टाइम या फुल टाइम योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। हालांकि शुरू में हो सकता है कि आपको मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए फ्री क्लासेज लेनी पड़ें, लेकिन एक बार स्थापित होने के बाद आप अपने टैंलेट व कस्टमर बेस के अनुसार चार्ज कर सकते हैं। 
स्पेशलाइजेशंस -
योग में ऐसे कई फील्ड्स हैं जिनमें स्पेशलाइजेशन किया जा सकता हैं। यह स्पेशलाइजेशंस आमतौर पर खास प्रकार के लोगों या एक लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए होते हैं। उदाहरण के लिए, आयु व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों, सीनियर सिटीजंस व युवाओं को विभिन्न प्रकार के आसन सिखाए जाते हैं और कुछ योग प्रशिक्षक इनमें से किसी एक आयु वर्ग के लोगों पर ही ध्यान केंद्रित करते हुए अपना कॅरिअर बनाते हैं। इसी प्रकार से डिमांड के अनुसार योग में स्प्रिचुएलिटी का मिश्रण करने या फिर किसी बीमारी से उबरने में योग का उपयोग थैरेपी के रूप में करने के लिए भी खासतौर पर लेसंस डिजाइन किए जाते हैं।