BHU 439 Assistant Professor Recruitment 2019
(BHU 439 सहायक प्रोफेसर भर्ती 2019)
(BHU 439 सहायक प्रोफेसर भर्ती 2019)
बनारस हिंदू विश्वविघालय (बीएचयू) ने 439 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 जून, 2019 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशिएलिटीज) संबंधित विषय में स्नातकोत्तर योग्यता एमडी, एमएस, डीएनबी। असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) डीएम, एमकेएच में एक सुपर स्पेशियलिटी स्नातकोत्तर योग्यता या डीएनबी एमसीएच के समान होनी चाहिए। साथ में संबंधित विषय में दक्षता भी होनी जरूरी है।
परीक्षा पैटर्न व अन्य जानकारी :-
सभी पदों के लिए वेतन मैट्रिक्स स्तर 10 में 67,700 रूपए और शैक्षणिक वेतन मैट्रिक्स स्तर 11 में 57,700 रूपए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकता है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया जा सकेगा।
29 जून, 2019- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख।
25 मई, 2019- से शुरू हो गई थी आवेदन की प्रक्रिया।
परीक्षा शुल्क :-
सामान्य या आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रूपए निर्धारित किया गया है, वहीं एससी ,एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क तय नहीं किया गया है। आवेदक पूर्ण सावधानी रखें। किसी भी त्रुटि के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा।
कैसे करें आवेदन :-
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने का लिंक 29 जून 2019 तक सक्रिय रहेगा। आवेदन की हार्ड कॉपी रजिस्ट्रार, भर्ती और मूल्यांकन सेल, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी के कार्यालय में जमा करवानी होगी।