BHEL में 145 इंजीनियर ट्रेनीज के पदों पर भर्ती

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने इंजीनियर ट्रेनी (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/केमिकल) और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (एचआर) फाइनेंस पद पर कुल 145 रिक्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मई 2019 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे।
आयु सीमा :-
आवेदन के वक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु में एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट प्राप्त है। योग्य उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्तांको के आधार पर किया जाएगा।
योग्यता :-
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, केमिकल विषय में बीई, बीटेक डिग्री प्राप्त हो या संबंधित विषय में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री प्राप्त हो या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम किया हो। एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर डिग्री। पर्सनेल र्मैनेजमेंट, लेबर वेलफेयर, एचआएम स्पेशलाइजेशन के साथ 55 प्रतिशत अंको के साथ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पीजी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त हो। 
परीक्षा शुल्क :-
सामान्य और ईडब्ल्यूएस ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांगो के लिए 300 रुपये देने होंगे। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।