BBA Airport Management Course
(बीबीए एयरपोर्ट मैनेजमेंट कोर्स)
(बीबीए एयरपोर्ट मैनेजमेंट कोर्स)
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) एयरपोर्ट मैनेजमेण्ट एक 3-वर्षीय अण्डरग्रेजुएट कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वाणिज्य विषय के साथ कक्षा-12 उत्तीर्ण है। इसमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन होता है। इस कोर्स के अन्तर्गत छात्रों को हवाई अड्डे के प्रबन्धन में प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें हवाई अड्डे की सुरक्षा, बचाव और शिल्प-कला जैसे विषय शामिल हैं। यह कोर्स आमतौर पर तकनीकी अनुभाग, मैनेजिंग स्टाफ, कार्गो विभाग और उनके साथ समन्वय से निपटने पर जोर देता है।
इस कोर्स को करने के बाद कस्टमर फैसिलिटी मैनेजर, एयरपोर्ट रिप्रेजेण्टेटिव, एयरपोर्ट ग्राउण्ड स्टाफ, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव्स, क्लाइण्ट सर्विसिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर औसतन रू 10-25 लाख तक वार्षिक वेतन प्राप्त कर सकते हैं।