Bachelor of Business Studies Course, Career Scope
(बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज कोर्स, कैरियर स्कोप)
(बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज कोर्स, कैरियर स्कोप)
बिजनेस स्टडीज लेखा, वित्त, विपणन, संगठनात्मक अध्ययन और अर्थशास्त्र के तत्वों को जोड़ने वाला एक अध्ययन हे। बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (BBS) एक अण्डरग्रेजुएट कॉमर्स कोर्स है ,जिसे कक्षा.12 के बाद किया जा सकता है । इस कोर्स की अवधि 3 वर्ष होती है तथा इसके पाठ्यक्रम को छह सेमेस्टरों में विभाजित किया गया है । यह कोर्स उनके लिए उपयुक्त है, जो अकाउण्टिंग , मार्केटिंग या मैनेजमेण्ट के क्षेत्र में विश़ेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं ।
इस कोर्स को करने के बाद बिजनेस एडवाइजर , बिजनेस एनालिस्ट , बिजनेस डेवलपमेण्ट मैनेजर , एक्चुरियल एनालिस्ट , डाटा एनालिस्ट , डाटा साइण्टिस्ट आदि के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है । BBS ग्रेजुएट्स नैस्ले , हिन्दुस्तान युनिलीवर लिमिटेड , डाबर इण्डिया लिमिटेड ,आदि FMCG कम्पनियों से बिजनेस एनालिस्ट या पब्लिक रिलेशन्स एग्जीक्यूटिव के रूप में भी जुड़ सकते है। एक बिजनेस एनालिस्ट को रू 2 लाख से 8 लाख तक और एक पब्लिक रिलेशन्स मैनेजर को रू 9 लाख वार्षिक तक वेतन मिलता है ।