Allahabad Bank SO Recruitment 2019
(इलाहाबाद बैंक में SO के 92 पदों पर भर्ती)

इलाहाबाद बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के 92 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सिक्योरिटी ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, मैनेजर, कंपनी सेक्रेटरी और फाइनेंशियल एनालिस्ट के पद शामिल है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। 
परीक्षा पैटर्न व परीक्षा शुल्क :-
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जून महीने में होना संभावित है। चयनित उम्मीदवारों को 42,020 से 45,950 रुपये वेतनमान के अनुसार सैलेरी देय होगा। अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, वहीं एससी, एसटी, और दिव्यांगो के लिए केवल 100 रुपये शुल्क है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते समय पूर्ण रुप से सावधानी बरतें। आवेदन रिजेक्ट होने की स्थिति में आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगें। परीक्षा शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिए जमा करवाया जा सकता है।
ये योग्यता जरुरी :-
इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकतें है, जिन्होने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, बीई, बीटेक या एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर ली हो। परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय के अलावा अंग्रेजी और रीजनिंग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।