6875 Posts Recruitment in Bihar (बिहार में 6875 पदों पर भर्ती)
बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने अमीन समेत विभिन्न पदो के लिए आवेदन मांगे है। इसके तहत कुल 6 हजार 875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, क्लर्क और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद शामिल है। इन पदों को संविदा केे आधार पर भरा जाएगा। विभाग ने इन पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे है। इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदो ंके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अप्रेल 2019 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छुट का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे।
आयु वर्ग में छुट होगी :- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी। बिहार के मूल निवासी ओबीसी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी, एसटी (पुरुष और महिला) उम्मीदवारो को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। संविधा की अवधि 31 मार्च 2020 तक होगी। आवश्यक्ता के अनुसार इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
योग्यता :- विशेष सर्वेक्षण अमीन के 4,950 पदोें के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा। अमीन के 550 पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से अमानत में बैचलर डिग्री के साथ सर्वेयर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त हो। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 550 पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्यानुभव, विशेष सर्वेक्षण क्लर्क के 550 पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 275 पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (बीई/बीटेक) प्राप्त होना जरुरी है।
महत्वपूर्ण तिथियां :-
11 मार्च, 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरु।
आवेदन की अंतिम तिथि है 1 अप्रेल, 2019
15 दिन पहले परीक्षा के मिल सकेंगे एडमिट कार्ड।
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। वैसे सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 37 वर्ष है।
आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा। मासिक वेतन के साथ ही चयनित उम्मीदवारों को मोबाइल, लैपटाॅप व इंटरनेट भत्ता भी दिया जाएगा।
आनलाइन आवेदन शुल्क :-
परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी वर्गो के लिए किसी भी तरह का परीक्षा शुल्क देय नही होगा। योग्य उम्मीदवारो का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट र्तैयार करके किया जाएगा। सफल होने वाले उम्मीदवारों को बिहार राज्य में कहीं भी नियुक्ति दी जा सकती है। आवेदन केवल आनलाइन ही मान्य होंगे।