आखिर क्या है गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स

भारत एक विकासशील देश है। इसे और अधिक विकसित बनाने के लिए देश के टैक्सेशन और फाइनेंस सिस्टम में कभी-कभी बदलाव जरूरी हो जाता है इसलिए जीएसटी जल्द ही देश में लागू होने वाला है लेकिन उससे पहले यह जानना जरूरी है कि जीएसटी क्या है, जीएसटी से रोजमर्रा की जिन्दगी में क्या बदलाव आएगा, जीएसटी का क्या फायदा होगा। जानते हैं इस सबके बारे में -

जीएसटी की प्रक्रिया

जीएसटी को लेकर लोग असमंजस में हैं। बता दें कि जीएसटी में 3 मासिक रिटर्न उपलब्ध होंगी। हर 10 तारीख को सेल्स रजिस्टर उपलब्ध होगा। हर 15 तारिख को परचेज रजिस्टर उपलब्ध होगा। वहीं, हर 20 तारीख को को फाइनल मासिक रिटर्न उपलब्ध होगी जिससे कि जीएसटी में सेल्स एंड परचेज रिटर्न को रोज उपलब्ध करने की सुविधा दी गई है और इसी से आखिरी तारीख का दबाव खत्म किया जा सकता है। सरकार की वेबसाइट का लोड कम करने के लिए जीएसटीएन विभाग जीएसपी (एसोसिएट सुविधा प्रोवाइडर) और एएसपी (एसोसिएट सुविधा प्रोवाइडर) की मदद से इस सिस्टम को मैनेज करें

जीएसटी कार्यान्वयन

जीएसटी का मतलब एक टैक्स एक देश नियम का लागू होना है। इसके फलस्वरूप पूरा देश किसी भी तरह के व्यापार के लिए एक मार्केट बन जाएगा। जीएसटी सभी तरह की वस्तु और सेवाओं पर लागू होगा, क्योंकि एक टैक्स एक देश नियम लागू होगा, जिससे आम आदमी को टैक्स में बहुत फायदा होगा।

जीएसटी की जरूरत 

देश के अन्दर वर्तमान में करीब 60 से भी अधिक अप्रत्यक्ष कर लागू हैं। सभी राज्यों का अपना वैट एक्ट है और केंन्द्रीय सरकार का भी अपना वैट एक्ट है। इसके अलावा कई केंद्रीय कानून जैसे कि सर्विस टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और विभिन्न सेस लागू हैं। वहीं, राज्य में वैट एन्ट्री टैक्स, मनोरंजन ड्यूटी, स्टाम्प और कई तरह के टैक्स लागू हैं। इस तरह से कोई भी एक टैक्स पूरे देश में लागू नहीं होने के कारण टैक्स के फायदे सभी नहीं ले पाते और इसी कारण आम आदमी को टैक्स के ऊपर टैक्स देना होता है, जिसे केसकेडिंग इफेक्ट भी कहा जाता है। इसकी वजह से इनफ्लेशन रेट ज्यादा हो जाता है जिसका नुकसान आम आदमी को होता है। इन सब परेशानियों को खत्म करने के लिए जीएसटी की जरूरत है।

जीएसटी के फायदे

देश की टैक्सेशन फील्ड की अग्रणी कम्पनी सेग इंफोटेक के प्रबंध निदेशक सीए अमित गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में दुनिया में 100 से अधिक देश हैं, जहां जीएसटी पहले से ही लागू है और इन देशों के लिए उन्हीं देशों से व्यापार करना सुविधाजनक होता है, जहां जीएसटी लागू है। वाणिज्य विशेषज्ञों की मानें तो जीएसटी के लागू होने के बाद देश की जीडीपी बढ़ेगी और प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। जीएसटी टैक्स के सिस्टम को सरल कर देगा, जिससे स्टार्टअप्स को अपने कदम जमाने का आसान तरीका मिलेगा। इनके फलस्वरूप् देश में नौकरियां भी बढ़ेंगी। जीएसटी सिस्टम में रजिस्टर सप्लाई चेन सिस्टम होगा जिसके द्वारा ज्यादातर काम ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। इससे गलतियां होने की संभावना भी बहुत कम रह जाएगी और भष्टाचार और कालेधन की समस्या हमारे देश से दूर हो जाएगी।