टेक्नो केमिकल रिसर्च
सीएसआई आर-आईआईसीटी से पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई तय है। केमिस्ट्री से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च करने के इच्छुक उन लोगों से सीएसआईआर-आईआईसीटी ने आवेदन मंगवाए हैं, जो नेट के तहत आने वाले जेआरएफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। आवेदन संस्थान के साथ बतौर जूनियर रिसर्च फैलो जुड़कर शोध करने के लिए ही मंगवाए गए हैं। यह संस्थान हैदराबाद में स्थित है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2015 है।
क्या है योग्यता
आईआईसीटी के पीएचडी प्रोग्राम में नेट जेआरएफ रैंक के अलावा प्रवेश के लिए योग्यतांए हैं -
साइंस - केमिस्ट्री/बायो/बायोटेक/जूलॉजी/फिजिक्स/माइक्रोबायो/अलाइड साइंसेज/एनवायर्नमेंटल साइंस में एमएससी या समकक्ष।
पीएचडी इंजीनियरिंग - केमिकल/मैकेनिकल/बायोटेक/एनवायर्नमेंटल साइंस में बीटेक/बीई/एमटेक/एमई
आवेदन और प्रवेश
यहां न्यूज एंड इंफॉर्मेशन वाले कॉलम में संबंधित टैब पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन का एक विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करेंगे तो फॉर्म आ जाएगा। इस फॉर्म को भरें। नीचे सब्मिट के बटन से इसे जमा करें। चयन रिटेन एग्जाम/इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। यह परीक्षा 15-16 जून 2015 को होगी।