अंतरिक्ष शोध के लिए स्कॉलरशिप
यदि आप अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े रहस्यों पर शोध करना चाहते है तो आपके सामने पुणे स्थित इंटरयूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स या नेशनल सेंटर फॉर रेडियोफिजिक्स टाटा इंस्टीटयूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से पीएचडी करने का अवसर मौजूद है। प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी परीक्षा 8 दिंसबर को होगी। साइंस के क्षेत्र में उच्च शिक्षा लेने के इच्छुक आवेदक एस्ट्रोनॉजी एंड एस्ट्रोफिजिक्स या फिजिक्स में पीएचडी कर सकते है। पीएचडी के लिए रिसर्च स्कॉलशिप मिल सकती है। इसके लिए आपको चयन परीक्षा आईएनएटी 2016 देनी होगी परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर को किया जाएगा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अतिंम तिथि 15 सितंबर 2016 है।
प्रतिष्ठित संस्थान
इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स यूजीसी के तहत एक स्वायत संस्थान है। नेशनल सेंटर फॉर रेडियोफिजिक्स टाटा इंस्टीयूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च डीम्ड यूनिवर्सिटी का सेंटर है। ये एस्ट्रोनॉजी के अध्ययन के लिहाज से प्रतिष्ठित संस्थान है और पुणे में स्थित है।
क्या है योग्यता
रिसर्च स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए जरूरी है कि आवेदक ने कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ फिजिक्स इलेक्टॉनिक्स एस्ट्रोनॉमी अप्लाइड मैथेमेटिक्स में बीएससी एमएससी इंटीग्रेटेड एमएसी की हो या फिर आवेदक ने किसी भी ब्रांच में बीर्ड बीटेक एमई एमटेक की हुई हो।
कैसे होगा चयन
इसमें चयन के लिए सबसे पहले आवेदको की एक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी इस लिखित परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर 2016 को कराया जाएगा इसके बाद इंटरव्यू होंगें। इंटरव्यूज का आयोजन 8 9 दिसंबर 2016 को कराया जाएगा इसकके आधार पर चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इस कोर्स में आवेदन के इच्छुक लोग पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें आवेदन करने की अतिंम तिथि 15 सितंबर है। लिखित परीक्षा दो घटें की होगी जिसमें फिजिक्स मैथ्स इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल दो सेक्शन में पूछें जाएगें।