रियल एस्टेट में 2025 तक मिलेंगी सालाना 10 लाख नौकरियां
अगले आठ वर्षो में रियल एस्टेट सेक्टर की देश जीडीपी में हिस्सेदारी दो गुनी से ज्यादा होगी। इसके विस्तार में शहरीकरण का महत्वपूर्ण योगदान होगा। टियर-2 और टियर-3 के शहरों में इसके ज्यादा तेजी से बढने की संभावना है। इसके कारण इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के
युवाओं के लिए इसमें रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
तेजी से बढते शहरीकरण के कारण आने वाले समय में घरो की मांग बढने की संभावना है। टियर-2 और टियर-3 के शहरों में इसके ज्यादा तेजी से बढेगी, जो रियल एस्टेट सेक्टर के बढने का सबसे बढा कारण होगा। यह बात हाल ही में क्रेडाई और सीबीआरई द्वारा तैयार की गई एक रिर्पोट में बताई गई है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था में रियल एस्टेस्ट सेक्टर का क्या प्रभाव होगा इसकी समीक्षा की गई है। इसके अनुसार 2025 तक देश की जीडीपी में इस सेक्टर की भागीदारी दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। इसके कारण इस क्षेत्र में 80 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे और कुल 1.7 करोड की वर्कफोर्स होगी।
2.5 से 4 लाख रूपए सालाना का शुरूआती पैकेजइ
इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले छात्रो को शुरूआत में 3 से 4 लाख रूप्ए का सालाना पैकेज मिलने की संभावना होती है। कुछ वर्ष के अनुभव के बाद सिविल इंजीनियर को 6 से 10 लाख रूपए सालाना तक का पैकेज मिल सकता है। वहीं सेल्स, मार्केटिंग और ब्रोकरशिप में कॅरियर बनाने वालो को शुरूआत में 15 से 20 हजार रूपए प्रति माह तक का पैकेज मिल सकता है। 4 से 5 वर्ष के अनुभव बाद औसतन कमाई 40 से 50 हजार रूपए प्रति माह तक हो सकती है।
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट दोनो स्ट्रीम के छात्रो के लिए मौके
रियल एस्टेट में जॉब के मौके इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट दोनो स्ट्रीम के छात्रो के लिए होते हैं। सिविल इंजीनियरिंग का विकल्प चुनकर इस फील्ड में एंट्री का सबसे अच्छा विकल्प है। 50 फीसदी अंको के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयो के साथ 12वीं की परीक्षा बनाने वाले छात्र इसके बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य होते है। मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए भी इस फील्ड में मौके होते है। प्रवेश के लिए जेईई का स्कोर जरूरी होता है। स्पेशलाइजेशन के लिए छात्र एमटेक कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।