बनिए टीचिंग प्रोफेशनल

विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में बीएड के अलावा जिस अर्हता को अब प्रमुखमा दी जाती है वह सेंट्रल टीचिंग एलिजिबिलिटी टोस्ट इस परीक्षा में एनटीटी ईटीई बीएड करने के बाद बैठा जाता है। सीटैट में दो पेपर होते है। पहला पेपर पहली से पांचवी कक्षा को पढ़ाने के इच्छुक लोग देते है और दूसरा पेपर छठी से आठवीं तक पढ़ाने के इच्छुक लोग देते है। इन पेपर्स में दो भाषाओं सब्जेक्टिव नॉलेज बाल मनोविज्ञान एंव शिक्षणशास्त्र की परीक्षा ली जाती है। कई राज्यों में टैट होता है। 
टीचिंग फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों के साव सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि कितने भी छोटे स्तर से शूरू कर सकते है और कितने भी बड़े स्तर तक जा सकते है। प्ले स्कूल से लेकर कॉलेज प्रोफेसरशिप तक के अवसर उपलब्ध करवाने वाले इस फील्ड में खुद के ज्ञान को लगातार निखारने का भी मौका मिलता है। इस फील्ड में निम्नतम शुरूआत बारहवीं के बाद से ही की जा सकती है। आज जनिए इस फील्ड में कॅरियर बनाने के कुछ अवसरों के बारे में 

प्ले स्कूल-जूनियर विंग 

बच्चों को स्कूल में बैठना सिखाने वाले प्ले स्कूल्स में टीचिंग की शुरूआत एनटीटी करने के बाद की जा सकती है। एनटीटी बारहवीं पास स्ट्रडेंटस कर सकते है। जूनियर विंग की टीचिंग के लिए ईटीई डीइट जैसे कोर्स किए जा सकते है। ये टीचर ट्रेनिंग बारहवीं के बाद ली जा सकती है। छोटे बच्चों को पढ़ाने में धैर्य की जरूरत है। इसके लिए पर्याप्स चाहिए। 

सेकेंडरी एजुकेशन 

थोड़ी बड़ी क्लासेज यानी छठी से दसवीं तक के स्टूडेंटस को पढ़ाने के इच्छुक लोग बीएड करके टीचिंग शुरू कर सकते है। बीएड से पहले ग्रेजुएशन करना होता है। बीएड की अवधि दो साल की है। विभिन्न सरकारी विश्वविघालय बीएड करवातें है। टीचिंग का अनुभव रखने वाले कॉरेसपॉण्डेस से भी बीएड कर सकते है। 

सीनियर सेकेंडरी 

सीनियर सेकेंडरी क्लासेज में पढाने के लिए अक्सर ऐसे टीचर्स को रखा जाता है। जिन्होने किसी विषय विशेष में पीजी डिग्री ली हो और बीएड भी किया हो इनकी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री 11वीं और 12वीं के सब्जेक्टस की व्यापकता के लिहाज से जरूरी है। इसके अलावा इन कक्षाओं के लिए विशेष में शिक्षण के अनुभव की मांग भी आपसे की जा सकती है। 

यूजी/पीजी स्तर 

यूजी/पीजी स्तर के स्टूडेंटस को पढ़ाने के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी टैस्ट(नेट) पहली अनिवार्य है। नेट क्लीयर कर चुके लोग कॉलेजो में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन कर सकते है। इससे ऊपर के पदों पर जाने के लिए पीएचडी और शैक्षणिक अनुभव को एक अनिवार्यता बनाया जाता है। इससे आगे आप जितना मर्जी पढ़ लें।