आईआईएम लखनऊ से करें पीजी प्रोग्राम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स के लिए पीजी प्रोग्राम के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017 में एडमिशन के लिए मंगवाए गए हैं। इच्छुक आवेदक 3 अप्रैल 2017 तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

प्रवेश के लिए आवेदकों के पास एआईसीटीई, यूजीसी या भारतीय सरकार के एचआरडी मंत्रालय से मान्य किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक डिग्री होगी जरूरी है। आवेदकों के पास स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स या 5.50 सीजीपीए होनी आवश्यक है। एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अलावा स्नातक के बाद आवेदकों के पास 30 अप्रैल 2017 को न्यूनतम 3 साल का फुल टाइम वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

ये हैं खास बातें

आवेदक 3 अप्रैल 2017 तक भर सकते हैं। क्लासेज आईआईएम लखनऊ के नोएडा कैंपस में होंगी। ये क्लासेज 27 महीनों तक चलेंगी। इनका समय गुरुवार और शुक्रवार को शाम 6ः15 बजे से रात 9ः15 बजे तक होगा। वहीं, शनिवार को क्लासेज दोपहर 2ः30 बजे से रात 9ः30 बजे तक चलेंगी।

कैसे होगा चयन

योग्य आवेदकों के चयन के लिए संस्थान की ओर से नोएडा या दिल्ली में लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि आवेदक 1 मार्च 2017 से 20 मार्च 2017 के बीच हासिल किए गए जीमैट स्कोर के जरिए भी एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए आवेदकों को रिटन एबिलिटी टेस्ट (वैट) ओर पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) भी देना होगा।