एनआईटी हमीरपुर से कर सकते हैं पीएचडी प्रोग्राम

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश ने अपने पीएचडी प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान की ओर से इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एप्लाइड साइंससेज, ह्ययूमेनिटीज और सोशल साइंसेज में पीएचडी करवाई जाएगी। पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन के आधार पर किया जाएगा।

क्या है योग्यता

एनआईटी के पीएचडी इन इंजीनियरिंग/आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए जरूरी है कि आवेदकों के पा इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर में न्यूनतम 60 प्रतिशत मार्क्स या 6.5 सीजीपीआई के साथ मास्टर्स डिग्री हो। वहीं, पीएचडी इन एप्लाइड सांइसेज/ह्ययूमेनिटीज और सोशल साइंसेज के लिए आवेदकों के पास संबंधित साइंस सब्जेक्ट में न्यूनतम 60 प्रतिशत मार्क्स या 6.5 सीजीपीआई होनी अनिवार्य है एससी/एसटी आवेदकों के न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स या 6.0 सीजीपीआई होने चाहिए। नेट या गेट का स्कोर होना भी जरूरी है।

कैसे होगा चयन

पीएचडी में एडमिशन के लिए सबसे पहले आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन आवेदकों लिखित परीक्षा पास करनी होगी। यह लिखित परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें 60 मार्क्स के मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन देनी होगी।

ये हैं जरूरी तारीखें

संस्थान के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदक 17 जुलाई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें 27 जुलाई 2017 तक भरा हुआ फॉर्म संस्थान में जमा करवाना होगा। 1 अगस्त 2017 को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन 2 अगस्त 2017 को होंगे।