बायोइन्फॉर्मेटिक्स में एमएससी करने का मौका 

इंस्टीटयूट ऑफ बायोइन्फॉर्मेटिक्स एंड अप्लाइड बायोटेक्नोलाजी (आईबीएबी) बेगंलूरू ने मास्टर ऑफ सांइस (एमएससी) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन मंगवाए है। इस आवेदन शैक्षणिक सूत्र 2017 के लिए आमत्रित किए गए है। आवेदको को प्रगोम में एडमिशन पाने के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट और इंटरव्यू पास करना होगा। 

क्या है योग्यता 

एमएससी प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए आवेदको के पास सांइस या टेक्नोलॉजी के किसी भी सब्जेक्ट जैसे कंप्यूटर साइंस केमिस्ट्री फार्मा फिजिक्स मेथेमेटिक्स स्टेटिस्टक्स बायोटेक्नोलॉजी जूलॉजी बॉटनी बायोकेमिस्ट्री माइक्रोबायोलॉजी एग्रीकल्चर मेडिसन डेंटिस्ट्री या वेटेर्नरी सांइसेज में बेचलर डिग्री बीटेक बीई बीएससी एमबीबीएस बीडीएस बीफॉर्म बीएएमएस होनी आवश्यक है। आवेदको के बेचलर डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी है। इसके अलावा जो स्टूडेंटस इस साल अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने जा रहे है वे भी इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते है। इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा तय नही की गई है। इच्छुक आवेदक अप्लाई करने से पहले योग्यताएं जरूर पढ़ लें। 

ये है जरूरी तारीखें 

प्रोग्राम में एडमिशन कके लिए आवेदक 15 मई 2017 तक आवेदन कर सकते है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन एटें्रस टेस्ट का आयोजन 15 मई 2017 से 17 मई 2017 तक किया जाएगा इसके बाद 1 जून से 3 जून 2017 8 जून से 10 जून 2017 और 13 जून से 15 जून 2017 तक इटरव्यू लिए जाएगा। 

कैसे होगा चयन 

प्रवेश के लिए ओवेदकों को पहले राउंड में ऑनलाइन एट्रेंस टेस्ट देना होगा यह मल्टीपल चॉइस ऑनलाइन टेस्ट होगा जिसे आवेदक कही से भी दे सकेगें ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले आवेदको को इंटरव्यू के लिए बंगलुरू बुलाया जाएगा इसी के आधार पर अिंतम चयन होगा । 

कैसे करें अप्लाई 

आवेदक से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। आवेदको को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रूप्ए भी जमा कराने होगें यह फीस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भरी जाएगी आवेदको को डिमाडं ड्राफ्ट 2 पासपोर्ट साइज फोटोज और मार्कशीटस की फोटोकॉपीज आईबीएबी में पोस्ट या कोरियर के जरिए भेजनी होगें हालाकि उन्हे भरा हुआ फॉर्म ईमेल आईडी पर अटैच्ड फाइल के रूप में भेजना होगा।