एनएलयू दिल्ली से करें लॉ कोर्सेज

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने लॉ में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी कोर्सेज के लिए मंगवाए आवेदन बरसों से युवाओं के आकर्षण का केन्द्र बना लॉ फील्ड आज भी युवाओं को लुभाने में कामयाब है। लोग शौकिया तौर पर भी लॉ पढ़ने लगे हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने लॉ की पढ़ाई करने के इच्छुक लोगों से विभिन्न स्तर के लॉ कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं। प्रवेश के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट देना होगा। परीक्षा 1 मई को होनी है। लॉ फील्ड से जुड़े कोर्सेज करके काले चोगे वाले इस सफेद पेशे में शानदार कॅरियर बनाया जा सकता है। इस फील्ड के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ने विभिन्न लॉ कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश के संस्थान की ओर से 1 मई 2016 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एनएलयू, दिल्ली में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2016 है।

एनएलयू, दिल्ली

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। देशभर में कानूनी शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक एनएलयू दिल्ली में ग्रेजुएशन लेवल से लेकर पीएचडी लेवल तक के लॉ कोर्सेज संचालित हैं। संस्थान अपने इन कोर्सेज में प्रवेश देने के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करवाता है। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ही लॉ सीट संख्या 83 और एलएलएम में सीट संख्या 50 है।

देनी होगी परीक्षा

एनएलयू दिल्ली के लॉ कोर्सेज में प्रवेश का प्रमुख आधार ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में किए गए प्रदर्शन को बनाया जाता है। इस साल यह परीक्षा 1 मई को कराई जानी है। परीक्षा केंद्र विभिन्न शहरों में होंगे। ये केंद्र अहमदाबाद (गांधीनगर), बंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कोलकत्ता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर और वाराणसी में बनाए जाएंगे।

क्या है योग्यता

एनएलयू के लॉ कोर्सेज में प्रवेश की योग्यता इस प्रकार है -
बीए एलएलबी (ऑनर्स) - पांच साल के इस कोर्स के लिए आवेदक ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। मार्च/अप्रैल 2016 में परीक्षा दे रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक क उम्र 1 जुलाई 2016 को 21 साल (एससी/एसटी - 23 साल) से कम हो।
एलएलएम - एक साल के इस कोर्स में आवेदन के लिए कम से कम 55 प्रतिशत (एससी/एसटी/शावि-50 प्रतिशत) अंकों के साथ एलएलबी या समकक्ष लॉ डिग्री हो। फाइनल ईयर के परीक्षार्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
पीएचडी- 55 प्रतिशत अंको के साथ एलएलएम (एससी/एसटी/शावि आवेदक- 50 प्रतिशत)। शेष योग्यताएं वेबसाइट पर देखें।

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा में जनरल नॉलेज, लीगल एप्टीट्यूड आदि के अलावा एलिमेंट्री मैथ्स के भी सवाल पूछे जांएगे।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में बीए एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षा की रूपरेखा वेबसाइट पर हे। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसके लिए डेढ़ घंटे का समय तय है। इस परीक्षा में इंग्लिश, जनरल नॉलेज (करंट अफेयर्स, जनरल सांइस, हिस्ट्री, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, सिविक्स), लीगल एप्टीट्यूड, रीजनिंग, एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स (न्यूमेरिकल एबिलिटी) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इंग्लिश के लिए 35, जनरल नॉलेज के लिए 35, लीगल एप्टीट्यूड के लिए35, रीजनिंग के लिए 35, और एलिमेंट्री मैथेमेटिक्स के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। आप संस्थान में 500 रुपए देकर या डीडी से 550 रुपए भेजकर पिछले वर्षों के पेपर प्राप्त कर सकते हैं।